!!लड़ना है भाई, यह तो लम्बी लड़ाई है!!
राज्य निर्माण आंदोलन का जनगीत !!लड़ना है भाई, यह तो लम्बी लड़ाई है!! !!लड़ना है भाई, यह तो लम्बी लड़ाई है!! 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में 02 अक्टूबर 1994 एक ऐतिहासिक पड़ाव है। रामपुर तिराहा की शहादत राज्य के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध हुई थी। रामपुर तिराहा में असीम बलिदान देने वालों में सर्व शहीद, लापता हुए चिन्हित - अचिन्हित आंदोलनकारी, अपनी आबरू तक को दांव पर लगा देने वाली वीरांगनाएं, गोलीकाण्ड में शरीर को छलनी करवाने वाले वीर सेनानी और असंख्य उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष उत्तराखंड राज्य की नींव में अहम योगदान है। उत्तराखंड राज्य के लिए संघर्ष के प्रत्येक ईमानदार शक्ति को शत शत नमन एवं वंदन। *हम अपने शहीदों को आज अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैँ !* 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, देश के द्वितीय प्रधानमंत्री पं0 लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती भी है। इस अवसर पर भारतभूमि के महान सपूतों को कोटिश वंदन एवं प्रेम पुष्पांजलि! - *"सैनिक शिरोमणि" मनोज ध्यानी (मुकुंद कृष्ण दास)*🙏🏻 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐...